एक बुजुर्ग व्यक्ति दो महीने से पेट के ऊपरी बाएँ हिस्से में लगातार दर्द की शिकायत लेकर मैक्स हॉस्पिटल, गुड़गाँव में आए। पेट का सीईसीटी स्कैन अग्न्याशय में एक सॉलिड स्यूडोपापिलरी ट्यूमर (एसपीटी) और स्प्लेनिक वेन थ्रोम्बोसिस और परिणामस्वरूप बाएं तरफ़ के पोर्टल हाइपरटेंशन की ओर इशारा कर रहा था।
पेशेंट की ओपन डिस्टल पैनक्रिएटक्टॉमी विद स्प्लेनेक्टॉमी और स्प्लेनिक फ्लेक्सर ऑफ़ कोलन का एन ब्लॉक रिसेक्शन के साथ सर्जरी की गई, जिसमें प्राइमरी एनास्टोमोसिस किया गया। ट्यूमर का बड़ा आकार और सिनिस्ट्रल पोर्टल हाइपरटेंशन के कारण सर्जरी तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण थी। सर्जरी के बाद की अवधि सामान्य रही और उसे सर्जरी के बाद छठे दिन हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में अग्न्याशय (पैनक्रियास) के 22 सेंटीमीटर सबसे बड़े आकार वाले सॉलिड स्यूडोपापिलरी नियोप्लाज्म (SPT) के निदान की पुष्टि हुई। यह अब तक अंग्रेजी साहित्य में रिपोर्ट किया गया अग्न्याशय का सबसे बड़ा SPT है।